Petrol-Diesel Today Rate: ग्राहकों के लिए बड़ी खबर, इंटरनेशनल Market में जारी हुए Petrol-Diesel के नए भाव, जाने आज के ताजा Rates…भारत की सरकारी तेल कंपनियों ने सोमवार, 30 जून 2025 की सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के ताजा रेट जारी कर दिए हैं।हर दिन की तरह आज भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में थोड़ा बहुत उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। जहां कुछ शहरों में तेल के दामों में गिरावट आई है, वहीं कुछ जगहों पर मामूली बढ़ोतरी हुई है।
Petrol-Diesel Today Rate 2025:(international market) अंतरराष्ट्रीय बाजार में फिर महंगा हुआ कच्चा तेल
- ब्रेंट क्रूड की कीमत बढ़कर $67.13 प्रति बैरल
- WTI क्रूड की कीमत $64.71 प्रति बैरल तक पहुंच गई है।
कई सप्ताह पहले क्रूड की कीमतें $65 के नीचे थीं, लेकिन अब एक बार फिर बढ़ने लगी हैं, जिससे पेट्रोल और डीजल के खुदरा दामों पर असर पड़ रहा है।
Petrol-Diesel Today Rate 2025: यूपी और बिहार में हुए रेट्स में बदलाव
तेल कंपनियों के मुताबिक उत्तर प्रदेश और बिहार में आज के पेट्रोल-डीजल के भाव कुछ इस तरह हैं:
- गाजियाबाद:
- पेट्रोल 96 पैसे सस्ता होकर ₹94.44 प्रति लीटर
- डीजल 1.09 रुपये सस्ता होकर ₹87.51 प्रति लीटर
- नोएडा:
- पेट्रोल 8 पैसे महंगा होकर ₹94.85 प्रति लीटर
- डीजल 9 पैसे महंगा होकर ₹87.98 प्रति लीटर
- पटना (बिहार):
- पेट्रोल 18 पैसे सस्ता होकर ₹105.23 प्रति लीटर
- डीजल 17 पैसे सस्ता होकर ₹91.49 प्रति लीटर
यह बदलाव खासतौर पर उन लोगों के लिए महत्वपूर्ण हैं जो रोजाना गाड़ी से यात्रा करते हैं या ट्रांसपोर्ट से जुड़े हैं।
Petrol-Diesel Today Rate 2025: चारों बड़े महानगरों में स्थिरता
देश के चार प्रमुख महानगरों — दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में आज तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
- दिल्ली: पेट्रोल ₹94.72 | डीजल ₹87.62
- मुंबई: पेट्रोल ₹103.44 | डीजल ₹89.97
- कोलकाता: पेट्रोल ₹104.95 | डीजल ₹91.76
- चेन्नई: पेट्रोल ₹100.76 | डीजल ₹92.35
Petrol-Diesel Today Rate 2025: अन्य शहरों में आज के रेट
कुछ और प्रमुख शहरों के आज के रेट इस प्रकार हैं:
- लखनऊ: पेट्रोल ₹94.65 – डीजल ₹87.76
- गुरुग्राम: पेट्रोल ₹94.93 – डीजल ₹87.79
- बेंगलुरु: पेट्रोल ₹99.84- डीजल ₹85.93
- चंडीगढ़: पेट्रोल ₹94.25 – डीजल ₹82.40
Petrol-Diesel Today Rate 2025: पेट्रोल-डीजल के दाम कैसे तय होते हैं?
भारत में हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। कीमतों को तय करने में कई कारक होते हैं:
- एक्साइज ड्यूटी (केंद्र सरकार द्वारा लगाई गई टैक्स)
- वैट (VAT) (राज्य सरकार का टैक्स)
- डीलर कमीशन
- लॉजिस्टिक लागत
Petrol-Diesel Today Rate 2025: क्यों दिखते हैं इतने महंगे दाम?
पेट्रोल-डीजल की वास्तविक लागत (base price) पर टैक्स और अन्य चार्ज जोड़ने के बाद उसकी कीमत लगभग दोगुनी हो जाती है। यही वजह है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें कम होने के बावजूद, हमें फ्यूल महंगा महसूस होता है।
इसे भी पढ़े:-Braking News: 1 जुलाई से जमीन या फ्लैट की रजिस्ट्री कराने वालों के लिए खुशखबरी, सरकार ने बदले 4 बड़े नियम, जाने यहाँ
Petrol-Diesel Today Rate 2025: इस वेबसाइट पर चेक करे ताजा रेट्स
अगर आप भी अपनी गाड़ी में पेट्रोल या डीजल भरवाने से पहले रोज़ाना के रेट्स जानना चाहते हैं, तो बेहतर होगा कि IOCL, HPCL या BPCL की वेबसाइट या ऐप पर चेक करें।
Petrol-Diesel Today Rate 2025: 30 जून तक लास्ट अपडेट
30 जून को देशभर में तेल के दामों में मिली-जुली तस्वीर देखने को मिली है। आगे भी कच्चे तेल की कीमतों में बदलाव के साथ देश में फ्यूल के रेट्स बदलते रहेंगे, इसलिए रोज़ सुबह 6 बजे का अपडेट जरूर चेक करते रहें।