PM Kisan Samman Nidhi Yojana: अब किसानों की होगी बल्ले-बल्ले, खाते में आएंगे सीधे ₹4000 की 20वीं किस्त, देखे लिस्ट में अपना नाम। अगर आप भी उन करोड़ों किसानों में से एक हैं जो पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत मिलने वाली 20वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। इस बार थोड़ा इंतजार जरूर लंबा हो गया है, लेकिन राहत की बात ये है कि अब किस्त जारी होने की तारीख सामने आ चुकी है।
इसे भी पढ़े :- Braking News: 1 जुलाई से जमीन या फ्लैट की रजिस्ट्री कराने वालों के लिए खुशखबरी, सरकार ने बदले 4 बड़े नियम, जाने यहाँ
तो चलिए, जानते हैं कि 20वीं किस्त कब आएगी, किसे मिलेगी और किन कारणों से कुछ किसानों को इसका फायदा नहीं मिल पाएगा। साथ ही हम आपको बताएंगे कि आप घर बैठे कैसे चेक कर सकते हैं कि आपका नाम लिस्ट में है या नहीं।
PM Kisan 20th Installment New Update कब आएगा पैसा?
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत हर साल किसानों को ₹6000 की आर्थिक सहायता तीन किस्तों में दी जाती है – हर 4 महीने में ₹2000। पिछली यानी 19वीं किस्त 20 फरवरी 2025 को जारी की गई थी। अब किसानों को 20वीं किस्त का इंतजार है।
PM Kisan 20th Installment New Update 2025
पहले यह कयास लगाए जा रहे थे कि यह किस्त जून के आखिरी सप्ताह में आएगी। लेकिन ताजा मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जुलाई के पहले सप्ताह में ही सभी पात्र किसानों के बैंक खाते में ₹2000 की राशि भेज दी जाएगी। कुछ राज्यों में तो इस बार दो किस्तों (19वीं और 20वीं) को मिलाकर ₹4000 भी आने की संभावना है, खासकर उन किसानों के लिए जिनकी पिछली किस्तें किसी वजह से अटकी रह गई थीं।
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: किन किसानों को नहीं मिलेगा फायदा?
अगर आप इस योजना के रजिस्टर्ड लाभार्थी हैं लेकिन अब तक आपने ई-केवाईसी (e-KYC) नहीं करवाई है, तो सावधान हो जाइए। बिना e-KYC के इस योजना का लाभ अब नहीं मिलेगा।
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: नहीं मिलेगा फायदा इनको:
- जिनकी e-KYC अपडेट नहीं हुई है
- जिनके खाते आधार से लिंक नहीं हैं
- जिनका बैंक खाता बंद हो गया है या निष्क्रिय है
- जिनके दस्तावेज़ों में गड़बड़ी है (जैसे नाम की स्पेलिंग अलग)
- नजदीकी CSC सेंटर जाकर या pmkisan.gov.in वेबसाइट पर OTP के जरिए e-KYC पूरा करें
- आधार से मोबाइल नंबर जुड़वाएं
- अपने बैंक खाते की स्थिति चेक करें
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: ऐसे चेक करें लिस्ट में आपका नाम
- PM Kisan की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
- मेनू में “Farmers Corner” सेक्शन पर क्लिक करें
- वहां “Beneficiary List” पर क्लिक करें
- अब आपको अपना राज्य, जिला, तहसील, ब्लॉक और गांव की जानकारी भरनी है
- फिर “Get Report” पर क्लिक करें
- लिस्ट में अपना नाम खोजें
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: मोबाइल नंबर से ऐसे चेक करें Beneficiary Status
- वेबसाइट पर जाएं
- “Beneficiary Status” वाले ऑप्शन पर क्लिक करें
- रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या आधार नंबर दर्ज करें
- OTP आने के बाद वेरिफाई करें
- स्क्रीन पर आपका पेमेंट स्टेटस दिखेगा
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: लिस्ट में नाम नहीं है तो करें यह काम
- अपने नजदीकी CSC सेंटर जाकर आवेदन की स्थिति चेक कराएं
- अगर ज़रूरत हो तो नए सिरे से आवेदन करें
- 14420 या 155261 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर मदद लें
इसे भी पढ़े :- Samagra Bhains Palan Yojana: किसानो की होंगी मौज, भैंस पालकों को मिलेगी 1.81 लाख की सब्सिडी, जाने आवेदन की प्रोसेस…
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: मुख्य फायदे:
- सालाना ₹6000 सीधा बैंक खाते में
- बिना किसी दलाल या बिचौलिए के DBT (Direct Benefit Transfer)
- हर 4 महीने में ₹2000 की राशि
- खेती में मदद और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा
PM Kisan Yojana की 20वीं किस्त को लेकर किसान भाइयों की उम्मीदें अब रंग लाने वाली हैं। जुलाई के पहले सप्ताह में ये किस्त जारी की जाएगी और जिन किसानों की e-KYC पूरी है, उनके खाते में पैसे सीधा ट्रांसफर होंगे। अगर आपने अब तक KYC नहीं करवाई है, तो जल्दी करवा लें ताकि किसी किस्त का नुकसान न हो। साथ ही लिस्ट में नाम चेक करना ना भूलें।