Poplar Farming Tips 2025: सूख चुका पेड़ भी हो जाएगा हरा-भरा पॉपुलर में रोग नहीं लगने देगी ये दवा, देखे जानकारी . यूपी के जिन हिस्सों में पॉपुलर की खेती धड़ल्ले से होती है, सहारनपुर उनमें से एक है. यहां का पॉपुलर हरियाणा में खूब बेचा जाता है. खेती-किसानी में समस्याएं आती रहती हैं. पॉपुलर की खेती करने वाले किसानों के सामने इन दिनों पेड़ सूखने की समस्या मुंह बाए खड़ी है.
इससे किसान काफी परेशान हैं, लेकिन अब परेशान होने की जरूरत नहीं है. इस समस्या का निदान कृषि विज्ञान केंद्र ने निकाल लिया है. अगर पॉपुलर के पेड़ों के तने में कालापन, फफूंदी या पेड़ धीरे-धीरे सूखता जा रहा है तो भी घबराने की जरूरत नहीं है. अगर पॉपुलर का पेड़ 50% भी सूख चुका है तो भी वो दोबारा हरा-भरा हो सकता है.
Poplar Farming Tips 2025: कहां जाएं, क्या करें
इसके लिए किसानों को कृषि विज्ञान केंद्र से संपर्क करना होगा. जो किसान कृषि विज्ञान केंद्र नहीं जा सकते, उनके लिए थियामेथोक्सम कीटनाशक दवाई की 25 ग्राम और फफूंदी नासी दवा कार्बेन्डाजिम+मैंकोजेब 25 ग्राम सड़ी गोबर की खाद में मिला लें. इस घोल को पौधे के चारों ओर एक घेरा बनाकर उसमें अच्छे से बिखेर दें और इसके बाद खेत की सिंचाई कर दें. पेड़ों की यह समस्या दो से तीन दिन में खत्म हो जाएगी और पॉपुलर फिर से हरा भरा दिखाई देगा.
Poplar Farming Tips 2025: प्रकोप के हिसाब से इलाज
सहारनपुर के कृषि विज्ञान केंद्र में प्रभारी और प्रोफेसर डॉ. आईके कुशवाहा लोकल 18 से कहते हैं कि विगत वर्षों के मुकाबले इस साल पॉपुलर में ज्यादा समस्या देखी जा रही है. कुछ क्षेत्रों में सफेद गिटार का प्रकोप देखा जा रहा है तो कुछ क्षेत्र में फफूंदी का अटैक. फफूंदी की बात करें तो फ्यूजेरियम एक फफूंदी होती है, जो रोग फैलाती है. इसके भी लक्षण पॉपुलर में देखे गए हैं.
जिन पेड़ों में ऐसे लक्षण दिखाई दें, उनमें थियामेथोक्सम कीटनाशक दवाई की 25 ग्राम मात्रा, फफूंदी नासी दवा कार्बेन्डाजिम+मैंकोजेब की भी 25 ग्राम मात्रा सड़ी गोबर की खाद में मिलाकर के पौधे के चारों ओर एक घेरा बनाकर डाल दें. इसके बाद उसमें पानी भर दें. इससे पौधे की जड़ में कीट का प्रकोप रुक जाएगा. फफूंदी और जड़ का कालापन भी दूर हो जाएगा.
Poplar Farming Tips 2025: डॉ. आईके कुशवाहा के अनुसार
डॉ. आईके कुशवाहा कहते हैं कि किसान भाई दो ट्राइकोडर्मा, 200 लीटर पानी, दो किलो गुड़ और एक किलो बेसन डालकर अच्छे से मिल लें. इस घोल को चार से पांच दिन बाद 6 बीघा खेत में पॉपुलर के पानी के साथ चला दें. इससे भी कीड़ों की समस्या खत्म हो जाएगी.