प्रदेश की सत्ता में अपनी दूसरी पारी की तैयारी में जुटे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मिशन-2023 के विधानसभा चुनाव में 71 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने कहा कि 71 का आंकड़ा अपने आप में बहुत बड़ा है, लेकिन जब हमने एक बार यह आंकड़ा हासिल कर लिया है, तो 2023 में भी यही लक्ष्य लेकर चलेंगे।
प्रदेश में कांग्रेस की सरकार को दोहराने के लिए मुख्यमंत्री बघेल चार मई से प्रदेशव्यापी दौरा शुरू करने जा रहे हैं। इस दौरान वे राज्य के सभी 90 विधानसभा सीटों का दौरा कर जनता से सरकार की योजनाओं और वहां के विधायकों के प्रदर्शन को लेकर सीधे संवाद करेंगे।
विधानसभा में दलीय स्थिति
पार्टी 2018 2022
कांग्रेस 68 71
भाजपा 15 14
जकांछ 05 03
बसपा 02 02