नेशनल हाइवे पर मनकी के पास की घटना, पुलिस जांच में जुटी
राजनादगांव. सोमवार को नेशनल हाइवे पर मनकी के पास तेज रतार बाइक खड़े ट्रक की पीछे जा घुसी। घटना में गंभीर चोटें आने से बाइक चालक युवक की मौके पर ही मौत हो गई है।
सोमनी पुलिस मर्ग कायम कर विवेचना में जुटी है। पुलिस के अनुसार अंबागढ़ चौकी क्षेत्र के रहने वाला युवक उमेश निर्मलकर भिलाई में जेसीबी ऑपरेटर का काम करता था। सोमवार को बाइक में सवार होकर भिलाई से अपने गांव जा रहा था।
सोमवार दोपहर करीब साढ़े 3 बजे तेज रतार बाइक मनकी के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक के पीछे घुस गई। घटना इतनी जबरदस्त था कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उमेश के सिर व छाती में गंभीर चोटें आने से मौके पर ही मौत हो गई।
यह भी पढे: Rajnandgaon: नाबालिग से अनाचार, किराए पर मकान देने वाले पर भी कार्रवाई