राजनांदगांव। बिलासपुर से शिवनाथ एक्सप्रेस से लौटते समय मुढ़ीपार के पास बीती रात एक उद्योगपति ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने मामले को जांच में लिया है।
बता दें कि लालबाग निवासी उमेश माखीजा 29 वर्ष की ट्रेन से कटने से मौत हो गई। बिलासपुर से शिवनाथ एक्सप्रेस से लौटते समय मुढ़ीपार में बीती रात करीब डेढ़ बजे वे घटना का शिकार हुए। सुबह उनकी क्षत-विक्षत लाश मिली। यह सामान्य घटना मात्र है या आत्महत्या? पुलिस इसकी जांच कर रही है।

बताया जाता है कि टोस्ट व बिस्किट के उत्पादक मोहन माखीजा के पुत्र व समाजसेवी राजा माखीजा का भतीजा उमेश किसी काम से बिलासपुर गए थे। वे शिवनाथ एक्सप्रेस से लौट रहे थे। मुढ़ीपार में रात लगभग डेढ़ बजे कुछ कारणों से ट्रेन रूकी थी। इस दौरान वे नीचे उतरे थे। तभी ट्रेन चलने लगी। चढ़ते समय पैर फिसलने से वे ट्रेक पर चले गए। घटना की जानकारी ट्रेन में सवार किसी भी यात्री को नहीं लगी।