राजनांदगांव जिले के चिचोला सर्कल की आबकारी टीम ने ईएसआई राजकुमार कुर्रे के नेतृत्व में पाटेकोहरा आबकारी चेक पोस्ट पर नियमित गश्त के दौरान एक सूमो वाहन को पकड़ा।
वाहन में महाराष्ट्र निर्मित शराब की 50 देशी शराब पाई गईं। आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनसे उनके नेटवर्क के बारे में पूछताछ की जा रही है। टीम ने वाहन को जब्त कर आगे की जांच शुरू कर दी है।आबकारी विभाग की लगातार कार्यवाही जारी है।