शासकीय शिवनाथ विज्ञान महाविद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन
राजनांदगांव। शासकीय शिवनाथ विज्ञान महाविद्यालय के जनभागीदारी अध्यक्ष रवि सिन्हा ने बताया कि पुरातन संस्कृति से युवा पीढ़ी को जोड़ने हेतु युवा पीढ़ी को मानसिक तनाव से मुक्ति हेतु संयुक्त कार्यक्रम का आयोजन किया गया है जिसमे स्पिक मॅके संस्थान के द्वारा अंतरराष्ट्रीय कलाकार विश्वदीप शर्मा , प्रदीप जी नई दिल्ली के द्वारा कथक नृत्य का प्रस्तुतिकरण किया जाएगा जिसमें 27 मार्च 2025 को 11:00 बजे साइंस कॉलेज में उक्त कार्यक्रम किया जाना है प्रस्तुतिकरण हमारे कॉलेज परिसर में किया जाएगा जिसमें हमारे पूरे हमारी पुरातन संस्कृति से हमारे युवा पीढ़ी को जोड़ने का एक कार्य किया जाएगा जिसमें सभी सम्मानित जन भागीदारी के सदस्य सादर आमंत्रित हैं उक्त कार्यक्रम में संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से किया जा रहा है , दूसरा कार्यक्रम डॉ गौरव जैन द्वारा कहानीविवरण(Storytellin) व मोटिवेशनल सेमिनार
शासकीय शिवनाथ विज्ञान महाविद्यालय मे दिनांक 27 मार्च को समय दोपहर 12 बजे से आयोजित कार्यक्रम मे आज के भाग दौड़ के समय में भविष्य की चिंता और प्रतिस्पर्धा के चलते विद्यार्थी जीवन में कई मानसिक तनाव की स्थिति से गुजर रहे बच्चों को नई ऊर्जा और जोश पैदा करने के लिए डॉक्टर गौरव जैन द्वारा सेमिनार के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य कैसे मजबूत रखें इस पर व्याख्यान दिया जाएगा एवं हीमोग्लोबिन एवं शुगर की जांच की जाएगी साथ ही साथ स्वास्थ्यवर्धक दवाओं का वितरण जिसमे विटामिन केल्शियम सिरप शामिल होंगे किया जायेगा।