बसंतपुर पुलिस की कार्रवाई: अवैध शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार
राजनांदगांव। थाना बसंतपुर पुलिस ने विशेष अभियान के तहत अवैध शराब परिवहन करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 25 पौवा देशी मसाला शराब (कुल 4.5 बल्क लीटर), कीमत लगभग ₹2,500 और बिना नंबर की टीवीएस जुपिटर मोटरसाइकिल (कीमत ₹30,000) जब्त की गई। कुल जब्त संपत्ति की कीमत ₹32,250 आंकी गई है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान इस प्रकार है –
मनोज बंजारे पिता कृष्णा बंजारे, उम्र 26 वर्ष, निवासी महरूमकला, खैरागढ़, जिला कबीरधाम।
उसके खिलाफ अपराध क्रमांक 368/2025 धारा 34(ए) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस ने मोहल्लों में हो-हंगामा कर परिशांति भंग करने वाले 10 व्यक्तियों को भी गिरफ्तार किया। आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं –
- बालकृष्ण बघेल पिता बंशीलाल बघेल, उम्र 35 वर्ष, निवासी कुआं चौक, नंदई, थाना बसंतपुर
- प्रितेश बघेल पिता बंशीलाल बघेल, उम्र 20 वर्ष, निवासी कुआं चौक, नंदई, थाना बसंतपुर
- मनोज साहू पिता मूलचंद साहू, उम्र 28 वर्ष, निवासी कुआं चौक, नंदई, थाना बसंतपुर
- सौरव श्रीवास पिता हितेन्द्र श्रीवास, उम्र 19 वर्ष, निवासी इंदिरा नगर, थाना बसंतपुर
- मो. असलम पिता स्व. खलील अहमद, उम्र 50 वर्ष, निवासी डबरीपारा, थाना बसंतपुर
- तुलेश्वर बघेल पिता रमेश बघेल, उम्र 30 वर्ष, निवासी कवल चौक, थाना बसंतपुर
- अमर साहू पिता स्व. राजू साहू, उम्र 27 वर्ष, निवासी तालाबपारा, थाना बसंतपुर
- शशि मरकाम पिता कामराज मरकाम, उम्र 18 वर्ष, निवासी महामाया चौक, थाना बसंतपुर
- रोहित सोनवानी पिता चिन्टू सोनवानी, उम्र 19 वर्ष, निवासी डबरीपारा चौक, थाना बसंतपुर
- वासु रजक पिता स्व. अशोक रजक, उम्र 29 वर्ष, निवासी दुर्गा चौक, थाना बसंतपुर
सभी आरोपियों को एसडीएम न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल वारंट जारी होने के बाद उन्हें जेल भेजा गया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के मार्गदर्शन, एएसपी राहुल देव शर्मा और सीएसपी वैशाली जैन के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में की गई।
यह भी पढ़ें: Rajnandgaon: 11 माह से फरार एनडीपीएस आरोपी राहुल देवांगन गिरफ्तार