Rajnandgaon: शराब पीकर पिता से करता था विवाद, पुलिस ने भेजा जेल
Rajnandgaon: शराब पीकर पिता से करता था विवाद, पुलिस ने भेजा जेल
शराबी पुत्र पर BNSS की धाराओं में कार्रवाई
राजनांदगांव। पुलिस चौकी मोहारा अंतर्गत ग्राम कसारी में एक युवक द्वारा लगातार शराब पीकर अपने पिता के साथ विवाद करने और मानसिक प्रताड़ना देने का मामला सामने आया है। शिकायत मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
आरोपी संतोष वर्मा (उम्र 28 वर्ष), पिता रामप्रसाद वर्मा, निवासी ग्राम कसारी, आए दिन शराब के नशे में घर पहुंचकर अपने पिता के साथ झगड़ा करता था। परेशान पिता ने मोहारा पुलिस चौकी में लिखित शिकायत दी।
पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा और अनुविभागीय अधिकारी पुलिस डोंगरगढ़ आशीष कुंजाम के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे असामाजिक तत्वों के विरुद्ध अभियान के तहत आरोपी के विरुद्ध BNSS की धारा 170, 126, 135(3) के अंतर्गत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर न्यायालय प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
इसे भी पढे : Rajnandgaon: दिग्विजय कॉलेज के पास युवती से छेड़छाड़, जान से मारने की दी धमकी, आरोपी गिरफ्तार