राजनांदगांव। डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम पुरैना में सूने घर का ताला तोड़कर दिनदहाड़े चोरी कर ली गई। घटना रविवार दोपहर की है। पुलिस नेबताया कि पुरैना निवासी पुरषोत्तम वर्मा गांव में चल रहे धार्मिक आयोजन में अपने परिवार सहित गया था, जहां से शाम 5 लौटा तो घर के मेन गेट का ताला टूटा था। कमरे में रखी आलमारी का भी ताला तोड़कर अज्ञात आरोपी ने 20 हजार रुपए नकद सहित 20 हजार के सोने चांदी की जेवर की चोरी कर ली थी। पुलिस आरोपी की पतासाजी कर रही है।