राजनांदगांव . क्षेत्र मे शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने असामाजिक तत्वों के विरूद्ध लगातार चलाए जा रहे अभियान के तारतम्य में दिनांक 12.07.25 के 15ः10 बजे राहगीर से सूचना मिला की ग्राम तिलई मेन रोड तालाब के पास एक व्यक्ति मो.सा. से एक्सीडेंट होने से घायल होकर रोड किनारे पर गिरा है, की सूचना तस्दीक एवं अग्रिम कार्यवाही हेतु मौके पर पुलिस टीम रवाना किया गया था जहां एक व्यक्ति घायल अवस्था मे पड़ा था जिसका सिर एवं पैर में गंभीर चोट आया था

जिसका नाम पता पुछने पर अपना नाम दीपक पटेल पिता स्व. भुवन लाल उम्र 47 साल साकिन भटगांव थाना घुमका जिला राजनांदगांव का रहने वाला बताया जो अपनी मो.सा. वाहन क्र. CG 04 CD 4844 मे अकेले राजनांदगांव से घर जा रहा था की ग्राम तिलई में ब्रेकर मे मो.सा. अनियंत्रित होने के कारण गिरना चोट आना बताया जिसके सिर, पैर एवं कंधा मे गंभीर रूप से चोट आने के कारण और अन्य कोई बात नहीं बता पाने से तत्काल ईलाज हेतु डायल 112 में अस्पताल रवाना किया गया कि घटना स्थल मे क्षतिग्रस्त हालात मे मिले मो.सा. के खुले हुए डिक्की मे कुछ खुला एक भूरे रंग के टेप से लिपटा हुआ पैकेट दिखा जो संदिग्ध लगने पर जांच हेतु मौके पर उपस्थित गवाहों को धारा 179 बीएनएसएस का नोटिस जारी कर गवाहों के समक्ष चेक करने पर मादक पदार्थ गांजा होना पाये जाने पर चांस बरामदगी पंचनामा तैयार कर तौल करने पर मादक पदार्थ गांजा 900 ग्राम मिला। उक्त कृत्य एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अपराध घटना कारित किया जाना पाए जाने पर उक्त मादक पदार्थ गांजा 900 ग्राम कीमती 8000 रूपये एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल वाहन क्र. CG 04 CD 4844 कीमती 25000 रूपये को विधिवत जप्त कर मामला गांजा परिवहन का पाए जाने से उक्त मोटरसाइकिल वाहन चालक दीपक पटेल के विरुद्ध धारा 20(बी)2(ए) एनडीपीएस एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।
उपरोक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी निरीक्षक अरूण कुमार नामदेव, सउनि शत्रुहन टण्डन, प्र0आर0 अरूण कुमार नेताम, संतोष मिश्रा, समारूराम सर्पा, म0प्र0आर0 ज्योति साहू आर0 मनोज जैन, सुनील बैरागी, आदित्य सोलंकी, मिर्जा असलम बेग, गोपाल पैकरा एवं चौकी चिखली स्टाफ का महत्वपूर्ण भूमिका एवं सराहनीय योगदान रहा है।
यह भी पढे : RAJNANDGAON: मार्केट जा रहे युवक पर पाइप से हमला, सिर व हाथ में आई चोटें