Rajnandgaon: RK नगर चौक पर हुआ हादसा- स्कूल बस की टक्कर से महिला की मौत, युवक घायल, परीक्षा देने जा रही थी महिला, देखे Video
राजनांदगांव। शहर के आरके नगर चौक के पास मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 28 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जबकि साथ में बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। Rajnandgaon: RK नगर चौक पर हुआ हादसा- स्कूल बस की टक्कर से महिला की मौत, युवक घायल, परीक्षा देने जा रही थी महिला, देखे Video
मिली जानकारी के अनुसार मृतका का नाम त्रिलोका यादव पिता सावंत यादव, निवासी बोरातलव क्षेत्र की रहने वाली है। वह अपने बहन के लड़के के साथ BED की परीक्षा दिलाने के लिए राजनांदगांव आ रही थी। इसी दौरान अज़ीज़ पब्लिक स्कूल की बस, जो गलत दिशा से आ रही थी, उनकी बाइक से टक्कर हो गई।
टक्कर से त्रिलोका यादव बस के टायरों की चपेट में आ गई और महिला की मौत हो गई। साथ में मौजूद युवक के पैर में गंभीर चोट आई है, जिसे तत्काल शासकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है और चालक से पूछताछ की जा रही है।
यह भी पढे : राजनांदगांव : मजदूर के साथ लूटपाट, मोबाइल छीनकर बदमाश फरार