आबकारी टीम ने दुपहिया वाहन सहित 41 पाव मदिरा जब्त की
राजनांदगांव। जिले के चिचोला क्षेत्र में आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए महाराष्ट्र निर्मित देशी मदिरा की तस्करी करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई उपनिरीक्षक राजकुमार कुर्रे के नेतृत्व में की गई।
घटना बंजारी से मासूल रोड पर हुई, जहां आरोपी देवानंद महार के वाहन से 41 पाव महाराष्ट्र निर्मित देशी संत्री शराब बरामद हुई।
इस मामले में आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 36, और 59(क) के तहत कार्रवाई की गई है। जब्त सामान और वाहन को विभाग ने अपने कब्जे में ले लिया है।