औंधी . औंधी थाना क्षेत्र अंतर्गत डोगरगांव निवासी 9वीं कक्षा की छात्रा तनिषा पिता कृपाराम कचलाम ने अपने ही घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना रविवार सुबह 11 से 12 बजे के बीच की बताई जा रही है। फिलहाल आत्महत्या का कारण अज्ञात है।
ग्रामीणों से मिली जानकारी अनुसार उसके घर वाले तेंदू पत्ता तोड़ाई करने सुबह से ही जंगल गए थे। दोपहर उसका छोटा भाई घर आकर देखा तनिषा फांसी के फंदे पर लटके मिली। इसकी जानकारी परिजनों के देने के बाद पुलिस को दी गई। पुलिस मामले की जांच की रही है।