डोंगरगढ़/कलकसा . देर रात में पति ने पत्नी पर ईंट से ताबड़तोड़ वारकर मौत के घाट उतार दिया और रात भर लाश के साथ सोया रहा। सुबह पति ने अपने ऊपर भी प्राणघातक हमला कर गंभीर रूप से घायल कर लिया। इस घटना से आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद ग्रामवासियों द्वारा इसकी सूचना पुलिस थाने को दी गई।
सूचना मिलते ही पुलिस डायल 112 को मौके पर भेजा। गंभीर रूप से घायल पति को डोंगरगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाकर इलाज प्रारभ किया गया। इसके बाद पुलिस घटनास्थल पहुँचकर मामले की जांच कर रही है। यह घटना डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कलकसा स्थित पंजाबी पारा की बताई जा रही है।
पंजाबी पारा निवासी इंद्रजीत बग्गा उम्र 53 वर्ष ने पत्नी अमरजीत बग्गा की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी। बताया जाता है कि पति-पत्नी के बीच आए दिन लड़ाई झगड़ा होता रहता था परंतु यह कलह एक दिन खूनी खेल में बदल जाएगा। इसका अंदाजा किसी को नहीं था। थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुँचकर जांच पड़ताल की। मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रथम पूछताछ में आरोपी पति इंद्रजीत ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस मामले जांच कर आगे की कार्यवाही प्रारभ कर दी है।