राजनांदगांव। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के 4 वर्ष पूर्ण होने पर पूरे भारत देश में दिनांक 22 जुलाई से 28 जुलाई तक शिक्षा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है इस अवसर पर दिनांक 22 जुलाई 2024 को TLM दिवस के रूप में मनाया जा रहा है इस कड़ी में ग्राम बघेरा के पूर्व माध्यमिक शाला में भी TLM दिवस का आयोजन किया गया जिसमें स्थानीय सामग्रियों का उपयोग कर TLM निर्माण कर कक्षा में प्रस्तुतीकरण किया गया । इसमें हिंदी, संस्कृत, गणित एवं विज्ञान विषय के मॉडल एवं प्रायोगिक कार्य करवाए गए इस शिक्षा सप्ताह का उद्देश्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति को जन-जन तक पहुंचाना है। इस अवसर पर विज्ञान विषय की शिक्षिका श्रीमती मधुलिका विश्वकर्मा गणित शिक्षिका श्रीमती प्रीति शर्मा एवं हिंदी संस्कृत की शिक्षा कुमारी सुनीता ठाकुर ने छात्रों द्वारा TLM का निर्माण करवाया। इस अवसर पर संकुल प्राचार्य श्रीमती वायलेट सैमुएल, संकुल शैक्षिक समन्वय श्री गुफरान मोहम्मद सिद्दीकी, प्रधान पाठक से तुक दास मंडले एवं शिक्षक संजीव जांगड़े उपस्थित रहे।