राजनांदगांव – छत्तीसगढ़ के डोंगरगांव में रुझानों के बीच भाजपा प्रत्याशी भरत वर्मा की उपजिला निर्वाचन अधिकारी खेमलाल वर्मा से तीखी बहस हो गई है। विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी भरत लाल वर्मा ने निर्वाचन प्रक्रिया पर सवाल खड़े कर दिए हैं। भाजपा प्रत्याशी भरत लाल वर्मा ने निर्वाचन प्रकिया पर आरोप लगाते हुए कहा कि, हर राउंड के बाद मतों की गणना का परिणाम प्रमाण पत्र नहीं दिया जा रहा है। जिसके बाद लिखित शिकायत करने की बात भी सामने आई है। यह पूरा मसला गंज मंडी स्थित मतगणना केंद्र का है।