डोंगरगांव . मोक्षधाम सांकरदाहरा में सीसी कैमरा का सेटअप बॉक्स और पानी मशीन चोरी की घटना सामने आई है। ग्राम कन्हारपुरी निवासी एवं सांकरदाहरा मंदिर समिति के सचिव राजेंद्र माली ने बताया कि मोक्ष धाम सांकरदाहरा में तीन दिन पूर्व एक पानी मशीन खेत में धान की फसल की सिंचाई के लिए लगाई गई थी जिसे अज्ञात चोर ने रात में चोरी कर लिया गया है। वहीं मोक्ष धाम सांकरदाहरा मंदिर में लगे सीसी कैमरा का 3 सेटअप बॉक्स की भी चोरी हो गई। इसकी रिपोर्ट डोंगरगांव थाने में दर्ज कराई गई है। चोरी की घटना को तीन दिन बाद भी पुलिस ने आरोपियों का कोई सुराग नहीं लगा पाई है। सांकरदाहरा मंदिर समिति के सदस्यों ने पुलिस से क्षेत्र में रात्रि गश्त करने की मांग की है।