लखोली क्षेत्र में देर रात की घटना
राजनांदगांव। शहर के लखोली क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक 22 वर्षीय युवक पर हमला करने की घटना हुई है। घायल युवक की पहचान अजय कुमार पिता प्रकाश के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार अजय का किसी बात को लेकर एक युवक से मामूली विवाद हो गया था, जो देखते ही देखते हिंसक हो गया।
झगड़े के दौरान युवक ने अजय पर हमला कर दिया। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, जबकि आरोपी की तलाश जारी है।