राजनांदगांव। ड्रायविंग लाइसेंस बनवाने के नाम पर लेनदेन को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट और गालीगलौज का मामला सामने आया है। बसंतपुर पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर अपराध कायम कर लिया है। Rajnandgaon: लाइसेंस बनवाने के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई F.I.R.
मामला रिद्धी-सिद्धी कॉलोनी फेस-01 निवासी अभिषेक राजपूत से जुड़ा है, जो आरटीओ एजेंट का काम करता है। अभिषेक ने पुलिस को बताया कि उसने हेमंत कुमार निवासी चारभाठा का ड्रायविंग लाइसेंस बनाने के लिए आवेदन लिया था, जिसका पुलिस वेरिफिकेशन लंबित होने के कारण लाइसेंस जारी नहीं हो सका था। इसी बात को लेकर दिनांक 01 जुलाई 2025 को प्रातः 11.15 बजे कमला कॉलेज चौक के पास चाय पीने के दौरान रामाटोला निवासी सागर देवांगन मिला और अभिषेक से गालीगलौज करने लगा। अभिषेक के अनुसार सागर ने पहले गाली दी, फिर जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्के से मारपीट की और उसकी दाहिनी हाथ की तर्जनी उंगली दांत से काट दी, जिससे उसे चोट आई। पुलिस ने अभिषेक की शिकायत पर सागर देवांगन के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 296, 115(2), 351(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।
वहीं दूसरी ओर, सागर देवांगन ने भी अभिषेक राजपूत पर मारपीट का आरोप लगाया है। सागर ने अपनी शिकायत में कहा कि उसके कर्मचारी ड्रायवर हेमंत साहू ने एक साल पहले 4 हजार रुपये देकर अभिषेक को लाइसेंस बनवाने का काम सौंपा था, लेकिन कई बार पूछने पर भी अभिषेक ने न तो लाइसेंस बनवाया और न ही पैसे लौटाए। घटना वाले दिन जब वह कमला कॉलेज चौक पर अभिषेक से मिला तो अभिषेक ने उसे अपशब्द कहे, गालीगलौज की, हाथ मुक्के से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। सागर का कहना है कि बीच-बचाव करने परमानंद वर्मा मौजूद था, उसी दौरान हाथापाई में अभिषेक ने उसके मुंह को पकड़ लिया, जिससे हड़बड़ी में अभिषेक की ऊंगली में भी चोट लग गई। सागर की रिपोर्ट पर भी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।
पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के कथन दर्ज कर लिए गए हैं और मामले की जांच जारी है।
यह भी पढे : “Rajnandgaon: गिरवी मकान बेचने का झांसा देकर बुजुर्ग से 7 लाख की ठगी — आरोपी बयाना लेकर फरार”
Rajnandgaon: प्यारेलाल चौक में दिनदहाड़े युवक पर चाकूबाजी, छह आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल