राजनांदगांव। खैरागढ़ के नजदीक हुए एक भीषण सड़क हादसे में एक शिक्षक की मौत हो गई। यह हादसा तब हुआ जब शिक्षक की तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना इतनी गंभीर थी कि शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक की पहचान मुकेश बिदानी के रूप में हुई है, जो भरेगांव के निवासी थे। इस हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।