राजनांदगांव। थाना सिटी कोतवाली पुलिस और सायबर सेल राजनांदगांव की संयुक्त कार्रवाई में हत्या के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक धारदार स्प्रिंगदार चाकू, दो मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते इस घटना को अंजाम दिया। चारों आरोपी आदतन अपराधी हैं, जिनके खिलाफ पहले से हत्या के प्रयास, मारपीट और आम्र्स एक्ट के कई मामले दर्ज हैं।

घटना 29 सितंबर 2024 को हुई, जब दोपहर लगभग 1:30 बजे अमित बरई के पान ठेला के सामने रेलवे फाटक, तुलसीपुर के पास चार आरोपियों ने ईश्वर उर्फ बहादुर बंसोड़ पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। घायल को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देश पर तत्काल टीम गठित की गई। सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त हथियार और वाहन बरामद किए गए।
गिरफ्तार आरोपियों को आज 30 सितंबर 2024 को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड: चारों आरोपियों के खिलाफ पहले भी हत्या के प्रयास, मारपीट और अन्य आपराधिक मामलों में कार्रवाई की जा चुकी है।
आरोपी विवरण:
- आरोपी हर्षित सिंह उर्फ हर्षु सरदार (24), निवासी संगम चौक, तुलसीपुर, राजनांदगांव
01. अप0क्र0- 14/17 धारा 327, 506, 34 भादवि0,
- अप0क्र0- 208/17 धारा 294, 323, 506, 34 भादवि0
- अप0क्र0- 350/19 धारा 294, 323, 506, 34 भादवि0
- अप0क्र0- 149/20 धारा 294, 323, 506, 34 भादवि0
- अप0क्र0- 273/23 धारा 307, 147 भादवि0 25, 27 आम्र्स एक्ट
- अप0क्र0- 735/23 धारा 25 आम्र्स एक्ट
- अप0क्र0- 318/24 धारा 294, 323, 506, 34 भादवि0 जाड़ने धारा 324 भादवि0
- अप0क्र0- 590/24 धारा 25 आम्र्स एक्ट
- इस्त0क्र0- 590/19 धारा 107, 116 (3) जा0फौ0
- इस्त0क्र0- 68/23 धारा 110 जा0फौ0
- इस्त0क्र0- 09/24 धारा 110 जा0फौ0
- इस्त0क्र0- 201-373/24 धारा 170/126, 135 (3) बीएनएसएस
2. आरोपी पलाश मेश्राम (21), निवासी ममता नगर, गली नं. 07, राजनांदगांव
01. अप0क्र0- 680/22 धारा 294, 323, 506, 34 भादवि0
02. अप0क्र0- 878/22 धारा 294, 323, 506, 34 भादवि0
3. आरोपी करण टाकरी (22), निवासी सोनार चाल, मोतीपुर, राजनांदगांव
- अप0क्र0- 603/18 धारा 341, 294, 323, 506 भादवि
- अप0क्र0- 01/19 धारा 294, 323, 506, 34 भादवि0
- अप0क्र0- 521/19 धारा 324, 307 भादवि0
- अप0क्र0- 71/21 धारा 294, 323, 506, 326 भादवि0
- अप0क्र0- 456/21 धारा 364, 294, 323, 506, 147, 148 भादवि0
- अप0क्र0- 244/23 धारा 307, 34 भादवि0
- अप0क्र0- 872/23 धारा 294, 323, 506, 327, 34 भादवि0
- इस्त0क्र0- 13-32/21 धारा 151/107, 116 (3) जा0फौ0
4. आरोपी अरमान खान उर्फ अफसार सिद्दकी (19), निवासी अंडर ब्रिज के पास, ममता नगर, राजनांदगांव
01. अप0क्र0- 678/22 धारा 294, 323, 506, 325, 34 भादवि0
उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक एमन साहू, उप निरीक्षक नरेश बंजारे, राधेश्याम जूर्री, संजय बरेठ, बिरेन्द्र सिंह क्षत्रीय, प्र0आर0 जी0 सिरील कुमार, आरक्षक भुनेश्वर जायसी, रंजित चैरसिया, रूपेन्द्र वर्मा, प्रख्यात जैन, कुश बघेल, प्रदीप जायसवाल तथा निरीक्षक श्री विनय पम्मार प्रभारी सायबर सेल राजनांदगांव व सउनि0 सुमन कर्ष, आरक्षक अविनाश झा, मनोज खुंटे, योगेश राठौर, अमित सोनी एवं अनित शुक्ला थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।