राजनांदगांव, पूज्य सिंधी पंचायत हेमू कालानी नगर द्वारा गणतंत्र दिवस की बेला पर हेमू कॉलोनी चौक पर उनकी प्रतिमा के समक्ष प्रातः 9.30 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। समारोह के मुख्य अतिथि जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत एवं विशेष अतिथि केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष सचिन बघेल होंगे।
पूज्य सिंधी पंचायत के अध्यक्ष मन्नूमल मोटलानी ने समाज एवं शहर के आधिकारिक लोगों को भारी संख्या में उपस्थित का आवाहन किया है।