Rajnandgaon: भाजपा संवैधानिक संस्थाओं के साथ खिलवाड़ कर रही हैः कांग्रेस
0 ‘‘वोट चोर गद्दी छोड़‘‘ के नारों के साथ कांग्रेस ने निकाली कैंडल मार्च
राजनांदगांव। लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी द्वारा उजागर किए गए मतदाता सूची में हेराफेरी और चुनावी धोखाधड़ी और वोट चोरी के खिलाफ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार शहर जिला व ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में ‘‘वोट चोर गद्दी छोड़‘‘ कैंडल मार्च 14 अगस्त गुरूवार को शाम 07.30 बजे मानव मंदिर चौक से जयस्तंभ चौक तक कैंडल मार्च निकालकर केन्द्र की मोदी सरकार के विरोध में नारे लगाए।

शहर कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अमित चंद्रवंशी ने विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि संविधान हर नागरिक को वोट देने का अधिकार देता है, लेकिन जब से भाजपा नीत मोदी सरकार आयी है तब से संविधान के साथ खिलवाड़़ किया जा रहा, संवैधानिक संस्थाओं पर छेड़छाड़ किया जा रहा है। मतदाता सूची में गड़बड़ी की जा रही है। जिसको लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा व ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष भागवत साहू के नेतृत्व में 14 अगस्त को मानव मंदिर चौक से जयस्तंभ चौक तक कांग्रेसजनों द्वारा कैंडल मार्च करते हुए कांग्रेसजनों द्वारा हाथ में पोस्टर लेकर वोट चोर गद्दी छोड़ के नारें लगाए गए। शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने निर्वाचन आयोग की भूमिका संदिग्ध हो गई केन्द्र की मोदी सरकार के इशारों पर चल रहा है वोट चोरी हो रहा है, आज निर्वाचन आयोग भाजपा की कठपुतली बन गई है। भाजपा द्वारा षडयंत्रपूर्वक वोट चोरी कर हेराफेरी किया जा रहा है। एक-एक व्यक्ति चार-चार वोट देकर हजारों लाखों और करोड़ वोट बढ़ गये जिसको लेकर कांग्रेसजनों द्वारा वोट चोरी गद्दी छोड़ के नारों के साथ कैंडल मार्च किया गया। ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष भागवत साहू ने केन्द्र की मोदी सरकार की जमकर भड़ास निकालते हुए कहा कि देश की संवैधानिक संस्थाओं को कठपुतली बनाकर काम कर रही है विपक्ष के नेता राहुल गांधी जी द्वारा पूरे देश के सामने मतदाता सूची की गड़बड़ियों को सामने बता कि विपक्ष न डरी और न डरेगी।
इस दौरान प्रमुख रूप से पूर्व मंत्री धनेश पाटिला, संभागीय प्रवक्ता कमलजीत सिंह पिन्टू, वरिष्ठ कांग्रेसी श्रीकिशन खंडेलवाल, कुतबुद्दीन सोलंकी, दिनेश शर्मा, रमेश डाकलिया, प्रदेश प्रवक्ता रूपेश दुबे, पीसीसी महासचिव थानेश्वर पाटिला, पूर्व महापौर हेमा देशमुख, पंकज बांधव, इकरामुद्दीन सोलंकी, शहर कांगेस उपाध्यक्ष शारदा तिवारी, विकास त्रिपाठी, मोहम्मद यहया, महामंत्री झम्मन देवांगन, ननि नेताप्रतिपक्ष संतोष पिल्ले, उत्तर ब्लॉक अध्यक्ष आसिफ अली, दक्षिण ब्लॉक अध्यक्ष सूर्यकांत जैन, महिला कांग्रेस अध्यक्ष माया शर्मा, सेवादल अध्यक्ष अमित खंडेलवाल, रईस अहमद शकील, रज्जू जॉन, राकेश जोशी, अभिमन्यु मिश्रा, मनीष गौतम, जयनारायण सिंह, शरद खंडेलवाल, अनिल ठाकुर, मानव देशमुख, अमित जंघेल, भरत सोनी, मामराज अग्रवाल, अशोक फडनवीस, अरशद खान, अब्बास खान, अवधेश प्रजापति, रईस अहमद, शेषनाथ, घासीराम, गोपी रजक, विनोद यादव, महेश साहू, मनीष साहू, हर्ष खोब्रागढ़े, डा.राकेश कुमार, मनीष सिमनकर, नारायण सोनी, मुकेश ललवानी, चेतन सिन्हा, आरबी मिश्रा, नासिर भाई, सागर ताम्रकार, संदीप जायसवाल, हेमंत वैष्णव, राहुल गजभिए, शौर्य वैष्णव, दिव्यांश साहू, आयुष चौबे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन शामिल हुए।
यह भी पढे : Rajnandgaon: महापौर का नाम गायब! सियासी गलियारों में हलचल….
Rajnandgaon: आदर्श नगर में हुये नौ लाख पचास हजार रूपय की चोरी में आरोपी अजय जैन को 03 साल की सजा….