Rajnandgaon: प्रधान पाठक गिरफ्तार, नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ का आरोप
Rajnandgaon: प्रधान पाठक गिरफ्तार, नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ का आरोप
राजनांदगांव। चिखली पुलिस ने नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ करने के आरोप में स्कूल के प्रधान पाठक नेतराम वर्मा (52) को गिरफ्तार किया है। आरोपी बच्चियों को बॉडी पार्ट्स पढ़ाने के बहाने अपने ऑफिस बुलाकर अश्लील हरकत करता था। मामला दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार था।
जानकारी के अनुसार, 9 अगस्त 2025 को पीड़ित बालिका के परिजनों ने चौकी चिखली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि प्रधान पाठक ने प्राइवेट अंगों को छूकर और सहलाकर अश्लील हरकत की, जिससे बच्ची स्कूल जाने से डरने लगी। मामले में धारा 74 बीएनएस, 8, 10 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।
एसपी मोहित गर्ग, एएसपी राहुल देव शर्मा और सीएसपी पुष्पेंद्र नायक के निर्देशन में चौकी प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार नामदेव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश शुरू की। चार दिनों तक रिश्तेदारों के घर, ठहरने के स्थान, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और अन्य क्षेत्रों में दबिश दी गई। अंततः आरोपी भिलाई सेक्टर फ्लाईओवर के नीचे वाहन का इंतजार करते समय गिरफ्तार हुआ।
13 अगस्त 2025 को आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। कार्रवाई में चौकी प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार नामदेव, महिला प्रधान आरक्षक वंदना पटले, प्रधान आरक्षक समारूराम सर्पा, आरक्षक मनोज जैन, आदित्य सोलंकी, सुनील बैरागी, मिर्जा असलम बेग, किशोर मार्बल, जयराम निषाद, नागेश्वर साहू और महिला आरक्षक रेणुका राजपूत की अहम भूमिका रही।
यह भी पढे : राजनांदगांव : बाइक चोर गिरफ्तार, 9 मोपेड भी बरामद