राजनांदगांव 11 मई 2025 |
Rajnandgaon News 2025: देशभर में सुरक्षा और सतर्कता के मद्देनजर छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता बनाने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा जिलेभर में हाई अलर्ट मॉक ड्रिल के माध्यम से हाई अलर्ट सुरक्षा अभ्यास किया गया। यह अभ्यास पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देशन में और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में किया गया। Rajnandgaon Police Alert Mode
इन जगहों पर हुई मॉक ड्रिल
- राजनांदगांव रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड
- डोंगरगढ़ रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड
- मुढीपार, परमलकसा और सोमनी रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड
- होटल, लॉज, यात्री प्रतीक्षालय, फतेह सिंह खेल मैदान
- थाना क्षेत्रों के प्रमुख भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थान
सुरक्षा अभ्यास में क्या-क्या शामिल था?
- डॉग स्क्वॉड और बम स्कैनिंग डिवाइस की तैनाती
- विशेष सुरक्षा दल द्वारा तलाशी अभियान
- संदिग्ध वस्तुओं और गतिविधियों की गहन जांच
- मॉडर्न सुरक्षा उपकरणों का प्रयोग
- आपात स्थिति से निपटने की तैयारी का परीक्षण
मॉक ड्रिल का उद्देश्य सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों को परखना और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल की दक्षता को मजबूत करना था।