राजनांदगांव: ब्राह्मण पारा निवासी ठाकुर जीवराखन सिंह का दिनांक 30 दिसंबर 2024 को प्रातः 9:15 बजे निधन हो गया। उनकी उम्र 93 वर्ष थी। वे अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके पुत्र विनोद ठाकुर, सुबोध ठाकुर और पुत्रियां सुधा ठाकुर एवं संजू ठाकुर शोकाकुल हैं।
*परिवार और क्षेत्र में शोक की लहर*
ठाकुर जीवराखन सिंह ‘अधिवक्ता’ ब्राह्मण पारा के सम्माननीय व्यक्ति थे। उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। परिवार के सदस्यों ने बताया कि अंतिम संस्कार आज दोपहर 2:30 बजे स्थानीय मुक्तिधाम लखोली में किया जाएगा। श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए लोग उनके निवास स्थान, ब्राह्मण पारा, राजनांदगांव पहुंच रहे हैं।