राजनांदगांव। शहर में गणेशोत्सव के बीच एक बड़ी उठाईगिरी की घटना सामने आई है। नगर निगम स्कूल के फ्लावर के नीचे लगे गणेश पंडाल में बुधवार को एक बुजुर्ग के जेब से 65 हजार रुपये चोरी हो गए। बताया जा रहा है कि पीड़ित भगवान गणेश की प्रतिमा खरीदने के लिए पंडाल पहुंचा था।
मिली जानकारी के अनुसार, बुजुर्ग ने भगवान गणेश की प्रतिमा की खरीददारी के दौरान दुकानदार को राशि दी थी। बाकी बचे हुए पैसे उसने अपनी जेब में रख लिए। इसी दौरान मौके का फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने उसके जेब से 65 हजार रुपये पार कर दिए। जैसे ही उसे घटना का पता चला, उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों का सुराग लगाया जा सके। घटना के बाद पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि भीड़भाड़ वाली जगहों पर सतर्क रहें और कीमती सामान की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें।
यह भी पढे: CG – फर्जी वोटरों को ढूंढेगी कांग्रेस : सभी जिलाध्यक्षों को PCC ने जारी किया आदेश