Rajnandgaon: चिखली मे अशांति फैलाने वाले 03 बदमाशों के विरूद्ध पुलिस की कार्यवाही
Rajnandgaon: चिखली मे अशांति फैलाने वाले 03 बदमाशों के विरूद्ध पुलिस की कार्यवाही
बदमाश सागर एवं सूरज वाहने के विरुद्ध पूर्व में अनेक
बदमाश सागर वाहने पिता स्व. यशवंत वाहने उम्र 34 साल के विरुद्ध जिला बदर की कार्यवाही है प्रक्रियाधीन
राजनांदगांव . पुलिस अधीक्षक महोदय मोहित गर्ग के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय पुष्पेन्द्र नायक के पर्यवेक्षण में क्षेत्र मे शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने असामाजिक तत्वों के विरूद्ध चलाए जा रहे सतत अभियान के तारतम्य मे चौकी चिखली मे प्राप्त शिकायत आवेदन पत्रों एवं पूर्व मे कायम अपराध के आधार पर आज दिनांक 21 जुलाई 2025 को आमजन एवं गवाहों के साथ लड़ाई-झगड़ा कर शांति भंग करने एवं संज्ञेय अपराध घटित होने की पूर्ण संभावना पर निम्नलिखित बदमाशो –
- सागर वाहने पिता स्व. यशवंत वाहने उम्र 34 साल साकिन वार्ड नं. 06 चौकी चिखली।
- सूरज वाहने पिता एधन वाहने उम्र 27 साल साकिन झोपड़़ पट्टी चिखली शासकीय प्रेस के बगल में ओपी चिखली।
- जयपाल कामड़े पिता स्व. भानुदास कामड़े उम्र 43 साकिन शांतिनगर शंकरपुर वार्ड नं. 10 ओपी चिखली।
उपरोक्त अनावेदकों को गिरफ्तार कर पृथक से धारा 170, 126, 135(3) BNSS के तहत कार्यवाही कर माननीय न्यायालय राजनांदगांव पेश किया गया जहां से आदेशानुसार दो बदमाश सागर एवं सूरज को जेल दाखिल किया गया ।
उपरोक्त कार्यवाही में प्रभारी निरीक्षक अरूण कुमार नामदेव, सउनि इब्राहिम खान, प्र.आर. समारू राम सर्पा, म.प्र.आर वंदना पटेल, आर0 मनोज जैन, मिर्जा असलम, आदित्य सोलंकी, सुनील बैरागी, गोपाल पैकरा, बलराम एवं चौकी चिखली स्टाफ का महत्वपूर्ण भूमिका एवं सराहनीय योगदान रहा है।
यह भी पढे : Rajnandgaon: शराब पीकर पिता से करता था विवाद, पुलिस ने भेजा जेल
Rajnandgaon: दिग्विजय कॉलेज के पास युवती से छेड़छाड़, जान से मारने की दी धमकी, आरोपी गिरफ्तार