Rajnandgaon: ड्राइविंग लाइसेंस बनवाकर लौट रहे युवकों की कार दुर्घटनाग्रस्त, 2 महिलाएं भी घायल
राजनांदगांव. खैरागढ़ के पेंद्रीकला बांध के पास सोमवार शाम करीब 6:30 बजे एक सड़क हादसे में स्कॉर्पियो वाहन पेड़ से टकरा गया, जिसमें राजनांदगांव से ड्राइविंग लाइसेंस बनवाकर लौट रहे गंडई क्षेत्र के 7 लोग घायल हो गए। बताया गया कि गाड़ी का टायर फटने के बाद चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया और स्कॉर्पियो सीधे सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई।
हादसे में चालक राकेश देवांगन को गंभीर चोटें आईं, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल राजनांदगांव रेफर किया गया। बाकी 6 घायलों को खैरागढ़ के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में दो महिलाएं भी शामिल हैं।
हादसे के बाद ग्रामीण और पुलिस मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।