राजनांदगांव 21 अगस्त । गुरुवार दोपहर लगभग 3 बजे शहर के चिखली क्षेत्र के ठाकुर प्यारेलाल चौक में भीषण सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, खैरागढ़ की दिशा से महावीर चौक की ओर आ रही एक सफेद फॉर्च्यूनर ने पीछे से डिजायर कार को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी तेज थी कि डिजायर आगे जाकर चौक के ट्रैफिक सिग्नल वाले डिवाइडर से भिड़ गई और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में डिजायर कार के एयरबैग खुलने से चालक की जान बच गई, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। दोनों वाहनों में सवार युवकों को मामूली चोटें आई हैं।

दुर्घटना के चलते ट्रैफिक सिग्नल एक बार फिर क्षतिग्रस्त हो गया और चौक पर कुछ समय तक जाम की स्थिति बनी रही, जिससे आवाजाही प्रभावित हुई। घटना की सूचना मिलते ही चिखली पुलिस मौके पर पहुंची।क्षतिग्रस्त डिजायर कार को क्रेन की मदद से हटाया गया। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढे : Rajnandgaon: मयूर होटल में जुआ खेलते कांग्रेसी नेता सहित चार गिरफ्तार, हजारो रूपये नगदी व ताश की गड्डी जब्त