सुनसान स्थान पर की थी मोबाइल छीनाझपटी, आरोपी के पास से सैमसंग फोन बरामद
राजनांदगांव। थाना लालबाग पुलिस ने मोबाइल छीनने के एक मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी टुकेष उर्फ राकेष नेताम (19 वर्ष), निवासी अटल आवास पेण्ड्री, ने 15 जून को रेवाडीह बायपास रोड पर एक व्यक्ति से सैमसंग मोबाइल (कीमत ₹7000) छीन लिया था। पीड़ित ने इस संबंध में थाना लालबाग में शिकायत दर्ज कराई थी, जिस पर अपराध क्रमांक 314/25 धारा 304 बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई। Rajnandgaon: मोबाइल छीनने वाला आरोपी ट्रांसपोर्ट नगर चौक से गिरफ्तार, जेल भेजा गया
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ट्रांसपोर्ट नगर चौक में एक युवक के पास चोरी का मोबाइल है। इस सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। तलाशी में आरोपी की जेब से सैमसंग मोबाइल बरामद हुआ, जिसके संबंध में वह कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका।
मोबाइल की पहचान कार्यपालन दंडाधिकारी के समक्ष कराई गई, जिसमें पीड़ित ने आरोपी को पहचान लिया। इसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
पूरे प्रकरण में निरीक्षक राजेश कुमार साहू, सउनि अश्विनी यदु, ईश्वर यादव, आरक्षक राकेश ध्रुव और राकेश ठावरे की सराहनीय भूमिका रही।
यह भी पढे : – Rajnandgaon: ड्राइविंग लाइसेंस बनवाकर लौट रहे युवकों की कार दुर्घटनाग्रस्त, 2 महिलाएं भी घायल