राजनांदगांव। टांकाघर जल आपूर्ति केंद्र में वाल खराब होने की वजह से शनिवार सुबह पानी सप्लाई बंद रहेगी। मिली जानकारी के अनुसार मरम्मत कार्य पूरा होने तक शहर के कई इलाकों में जल आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
प्रभावित क्षेत्र में रायपुर नाका, जी.ई. रोड, रामाधीन मार्ग, कामठी लाइन, गुड़ाखू लाइन, जूनी हटरी, जय स्तंभ रोड, कलारपारा, सिनेमा लाइन, गोलबाजार, पुराना अस्पताल रोड, सदर लाइन (आधा क्षेत्र), स्टेशनपारा वार्ड क्रमांक 11 व 12, गंज लाइन, आरामशीन रोड, स्टेट बैंक कॉलोनी, पीएचई कार्यालय, टांकाघर, पुराना सिविल लाइन, बल्देव बाग, स्टेशनपारा, चिखली क्षेत्र, नेहरू नगर, जमातपारा, आजाद चौक और रेलवे स्टेशन रोड शामिल हैं।
नगर निगम ने लोगों से अपील की है कि वे अनावश्यक जल उपयोग से बचें। मरम्मत कार्य जल्द पूरा कर जल आपूर्ति बहाल करने का भरोसा दिया गया है।