Rajnandgaon: शराब दुकान के बाहर से बाईक की चोरी, शराब लेने गया, बाइक ले उड़े चोर! पुलिस जांच में जुटी
राजनांदगांव। सिंगदई वार्ड नंबर 50 निवासी एक प्रॉपर्टी डीलर की मोटरसाइकिल मोहारा स्थित देशी शराब दुकान के बाहर से चोरी हो गई। पीड़ित ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पीड़ित ने बताया कि वह 26 जून 2024 को शाम लगभग 6 बजे अपनी हीरो पैशन प्रो (क्रमांक CG 04 HJ 3870) से मोहारा शराब दुकान गया था। बाइक को दुकान के सामने खड़ी कर शराब खरीदने के बाद जब वह वापस लौटा तो उसकी मोटरसाइकिल वहां नहीं थी।
बाइक जिसकी कीमत लगभग 15 हजार रुपये बताई जा रही है। पीड़ित ने आसपास तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। मामले की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
इसे भी पढे : Rajnandgaoon: बम्लेश्वरी मंदिर में विवाह कर नाबालिग को हैदराबाद में रखा, आरोपी को पुलिस ने दबोचा