राजनांदगांव 27 अक्टूबर। शहर के शंकरपुर में कल रात एक युवक की हत्या का दूसरा मामला सामने आया, कल ही एक और मामले जिसमे तुलसीपुर में युवक ही धारदार हत्यारा से हमला किया गया , घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हुई है।
वही दूसरा मामला शंकरपुर का है जहा युवक की देर रात हत्या कर दी गई, मिली जानकारी के अनुसार शंकरपुर में हुई हत्या मिशरू नाम के युवक की बताई जा रही है जो उड़िया मोहल्ले का निवासी है। राजनादगांव CSP की सक्रियता से दोनो हत्या मामले में आरोपीयो को गिरफ्तार कर लिया गया है जल्द ही पुलिस पूरे मामले का खुलासा करेगी।