“मोर मकान , मोर आस योजना” के अंतर्गत 188 परिवारों को स्वयं का घर उपलब्ध कराया गया है। वर्षों से किराए के मकानों में जीवन बिता रहे कई परिवारों के लिए यह एक सुखद बदलाव आया है। इस अवसर पर 21 हितग्राहियों को लॉटरी प्रक्रिया के माध्यम से आवास आवंटित किए गए।
*इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में नगर निगम अध्यक्ष श्री तोपेंद्र सिंह पारस वर्मा , आवास आवंटन एवं लोक निर्माण आवास पर्यावरण विभाग के प्रभारी सदस्य श्री सावन वर्मा, नगर निगम राजस्व विभाग के प्रभारी सदस्य राजा माखीजा, तथा अन्य एम.आई.सी. मेंबर्स उपस्थित रहे।

*राजस्व विभाग चेयरमैन , राजा माखीजा ने अपने वक्तव्य में विशेष रूप से सभी नागरिकों से अपील की कि वे केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। उन्होंने सभी आवास प्राप्त करने वाले हितग्राहियों को हार्दिक बधाई दी और उन्हें स्वच्छ, सुरक्षित तथा सम्मानजनक जीवन की शुभकामनाएं दीं।*
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने हितग्राहियों को उनके नए घर के लिए शुभकामनाएं दीं तथा योजना की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की।