राजनांदगांव। जिला प्रशासन एवं स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित जिला स्तरीय आवासीय कोचिंग 2025 में उत्कृष्ट योगदान के लिए सूर्यकांत शर्मा को सम्मानित किया गया। 11 जनवरी से 25 जनवरी तक आयोजित इस कोचिंग में उनके प्रभावी मार्गदर्शन और समर्पण की सराहना करते हुए उन्हें “प्रशस्ति पत्र” प्रदान किया गया।
सूर्यकांत शर्मा ने कोचिंग के दौरान छात्रों को न केवल शिक्षा प्रदान की, बल्कि उनके समग्र विकास पर भी ध्यान केंद्रित किया। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी प्रवास सिंह बघेल और कलेक्टर संजय अग्रवाल ने उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।
यह सम्मान छात्रों के बीच प्रेरणा का स्रोत बना है और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।
बच्चों को बोर्ड परीक्षा की तैयारी में श्री शर्मा का महत्वपूर्ण योगदान
सूर्यकांत शर्मा ने पूर्व में भी बच्चों को बोर्ड परीक्षा की तैयारी में महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्रदान किया। उनके द्वारा दिए गए टिप्स और रणनीतियों ने छात्रों को सफलता की दिशा में प्रेरित किया।