राजनांदगांव | स्कूल के कार्यालय में शराब पीने वाले औंधी हायर सेकेंडरी स्कूल के प्रभारी प्राचार्य को निलंबित कर दिया गया है। इसके लिए लोक शिक्षण संचालनालय ने आदेश जारी किया गया है। इसमें प्रभारी प्राचार्य के कृत्य को घोर लापरवाही मानते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबन का आदेश जारी किया है।
बता दें कि प्रभारी प्राचार्य कोमराज रामटेके का स्कूल कार्यालय में शराब पीते वीडियो वायरल हुआ था। इसमें रामटेके अपने कुछ साथियों के साथ शराब पीते नजर आ रहे हैं। विडियो वायरल होने के बाद पालकों ने मामले की शिकायत मोहला – मानपुर कलेक्टर से की थी, जिसके – बाद कलेक्टर एस जयवर्धन ने प्रभारी प्राचार्य को निलंबित करने की अनुशंसा पत्र लोक शिक्षण संचालनालय को भेजा था। इधर कलेक्टर ने मामले की जांच के भी निर्देश दिए हैं।