बसंतपुर पुलिस ने 20 पौवा देशी शराब व बिक्री रकम जब्त की
राजनांदगांव। बसंतपुर थाना पुलिस ने 10 जुलाई गुरूवार को शहर के हेमू कलाणी चौक के पास पानठेले में अवैध रूप से देशी शराब बेचते हुए एक आरोपी को रंगेहाथ पकड़ने में सफलता हासिल की। मुखबिर की सूचना पर की गई कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी विनोद लांछेवार (38 वर्ष), निवासी प्रभात नगर, लालबाग को गिरफ्तार किया है।
पुलिस टीम में प्रधान आरक्षक राजेश परिहार, आरक्षक राजेश बंदेश्वर और रूपेन्द्र वर्मा शामिल थे, जिन्होंने बी-9 टाउन पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर त्वरित रेड की। मौके से 20 पौवा शोले ब्रांड देशी प्लेन शराब (प्रत्येक 180 एमएल, कीमत ₹80) कुल 3.600 बल्क लीटर (कुल कीमत ₹1600) तथा बिक्री की रकम ₹120 बरामद की गई।
पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। चूंकि मामला जमानतीय था, इसलिए आरोपी को जमानत मुचलके पर रिहा कर दिया गया। जब्त शराब का सैंपल परीक्षण के लिए पृथक किया गया है।