राजनांदगांव. रावण का पुतला खड़ा करते समय गिर गया। रावण के पुतले को खड़ा करने में लगे लोगों ने बताया कि पुतले का दहन मंगलवार को दशहरे के अवसर पर किया जाना था।
मिली जानकारी के अनुसार रावण के पुतले को क्रेन की मदद से जमीन पर खड़ा किया जा रहा था। इस दौरान क्रेन से पुतला खींचते समय असंतुलित होकर वह जमीन पर गिरकर क्षतिग्रस्त हो गया। मौके पर ग्रामीण मौजूद थे, लेकिन किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। घटना भर्रेगांव की बताई जा रही है.