छत्तीसगढ़ में ब्यूरोक्रेट्स की मनमानी को लेकर विपक्षी पार्टियां बार-बार आरोप लगाती रहीं हैं। अब इन्हीं आरोपों को लेकर कांकेर में एक मामला सामने आया है। यहां पर एक ऑडियो वायरल हो रहा है। इसमें कॉल पर पीटने की धमकी दी जा रही है। बताया जा रहा है कि ऑडियो में एक आवाल साल्हे पंचायत के सरपंच पति खिलवान आंचला की है। दोनों के बीच हुए बातचीत का ऑडियो रिकार्ड मोबाइल पर रिकार्ड हो गया। इस संबध में उन्होने कार्रवाई के लिए विधायक और कलेक्टर को लिखित शिकायत किया।आरोप है कि दूसरी ओर IAS और भानुप्रतापपुर एसडीएम प्रतीक जैन हैं, जो पीटने की धमकी दे रहे हैं। हालांकि अफसर ने किसी को भी धमकी देने की बात से इनकार किया है।
दोनों के बीच बातचीत संक्षिप्त ही बातचीत हुई है। वायरल ऑडियो के अंश
- खिलावन आंचल … नमस्ते सर
- एसडीएम प्रतीक जैन … कौन बोल रहा है
- खिलावन आंचला…मै साल्हे से खिलावन आंचला बोल रहा हूं
- एसडीएम … तुमसे मुझे कोई बात नहीं करनी है। अगली बार दोबारा कॉल किया ना तो कसम से बहुत पीटूंगा बता देता हूं।
कहीं सुनवाई नहीं होने पर खिलवान आंचला ने बातचीत का ऑडियो वायरल कर दिया। कांकेर का यह इलाका आदिवासी बाहुल्य है। ऐसे में अफसर का इस तरह से बात करने को लेकर लोगों में नाराजगी है। वहीं एसडीएम प्रतीक जैन ने इस तरह की बातचीत से इनकार किया है। उनका कहना है कि किसी को भी नहीं धमकाया है। किसी के बहकावे में आकर वह झूठी शिकायत कर रहा हे।
ये है पूरा मामला
ग्राम पंचायत साल्हे के सरपंच पति खिलावन आंचला ने बताया कि ग्राम पंचायत साल्हे में पिछले महीने मार्च में राशन सामाग्री कम आई थी, जिसके कारण बहुत से राशनकार्ड धारियों को राशन नहीं मिल पाया। जिसकी शिकायत राशन कार्ड हितग्राहियों ने सरपंच के पास किया तो इस संबध में जानकारी लेने के लिए पहले फूड इंस्पेटर को फोन किया, लेकिन नेटवर्क की समस्या को लेकर बात नहीं हो पाई तो इस संबध में 22 मार्च को भानुप्रतापपुर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व प्रतीक जैन के पास फोन किया।फोन पर खिलावन आंचला का नाम सुनते ही ये अधिकारी आग बबुला हो गए और बात करने से इंकार करते हुए फोन पर उसेे मारने पीटने की धमकी दे दिया। एक आईएएस अधिकारी ने एक छोटी से समस्या बताने पर उसे मारने पीटने की धमकी क्यों दिया। इसके बाद अधिकारी से बात करने का प्रयास किया।
दी मारने की धमकी
आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष हरेश चक्रधारी ने कहा कि ग्राम पंचायत साल्हे के सरपंच पति खिलावन आंचला ने ग्राम पंचायत की समस्या को लेकर उनके ड्यूटी के समय में उनको फोन कर समस्या से अवगत कराने का प्रयास किया था लेकिन एसडीएम के द्वारा उनके साथ ना सिर्फ दुर्व्यवहार किया गया बल्कि उसे मारने की धमकी भी दी गई जिसका ऑडियो भी वायरल हो रहा है। उनके द्वारा इस प्रकार से धमकी देना घोर निंदनीय है। उनके खिलाफ थाना में अपराध दर्ज करने की मांग कर रहे हैं।