डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आर्म्स एक्ट के दो आरोपी गिरफ्तार
राजनांदगांव। थाना डोंगरगढ़ पुलिस ने गश्त और पेट्रोलिंग के दौरान असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई करते हुए आर्म्स एक्ट के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के कब्जे से धारदार चाकू बरामद कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।
पुलिस के मुताबिक, डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक गतिविधियों पर नजर रखने अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान अलग-अलग स्थानों से दो युवकों को अवैध हथियार के साथ पकड़ा गया।
पहला मामला:
दिनांक 18.08.2025 को दोपहर 15:14 बजे, लोधी भवन पेट्रोल पंप के पास बोलतालाव रोड में आरोपी कमलेश सोनवानी पिता मुन्नु सोनवानी उम्र 19 वर्ष निवासी रामनगर वार्ड नं. 21, जेल रोड डोंगरगढ़ धारदार चाकू लेकर लोगों को डरा-धमका रहा था। पुलिस ने आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ लिया और उसके कब्जे से लोहे का धारदार चाकू जब्त किया। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत मामला दर्ज कर जेल भेजा गया।
दूसरा मामला:
उसी दिन दोपहर 14:46 बजे मुखबिर की सूचना पर नया बस स्टैंड, शुभम शौचालय के पास से शिव चन्द्रवंशी पिता रविन्द्र चन्द्रवंशी उम्र 20 वर्ष निवासी जेल रोड, फॉरेस्ट नाका के पास वार्ड नं. 20, डोंगरगढ़ को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के पास से स्टीलनुमा चाकू बरामद हुआ। उसके खिलाफ भी धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई और जेल भेजा गया।
पुलिस ने बताया कि दोनों मामलों में आर्म्स एक्ट की विधिवत कार्रवाई करते हुए आरोपियों को न्यायालय पेश कर रिमांड पर जेल दाखिल किया गया है।
गिरफ्तार आरोपीः’-
01.कमलेश सोनवानी पिता मुन्नु सोनवानी उम्र 19 साल साकिन रामनगर वार्ड नं0 21 जेल रोड डोंगरगढ़ जिला राजनांदगाव छ0ग0
- शिव चंन्द्रवंशी पिता रविन्द्र चंन्द्रवंशी उम्र 20 साल साकिन जेल रोड फारेस्ट नांका के पास वाड न0 20 डोंगरगढ़ जिला राजनांदगाव छ0ग0