Vivo V60: वीवो कंपनी ने एक बार फिर स्मार्टफोन मार्केट में धमाका कर दिया है और लॉन्च कर दिया है अपना नया धाकड़ फोन Vivo V60। यह फोन न सिर्फ लुक्स में कमाल का है, बल्कि इसके फीचर्स भी युवाओं के दिलों पर राज करने वाले हैं। 120Hz रिफ्रेश रेट वाला जबरदस्त AMOLED डिस्प्ले, दमदार Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर और 16GB तक RAM जैसे फीचर्स इस फोन को बाकी से अलग बनाते हैं। ऊपर से 50MP का फ्रंट कैमरा और लंबी बैटरी लाइफ इसे एक ऑलराउंडर बना देते हैं।
Vivo V60 Features And Specifications
Display: इस फोन में 6.77-इंच का FHD+ क्वाड कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 5000 निट्स की धमाकेदार पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। स्क्रीन पर डायमंड शिल्ड ग्लास की प्रोटेक्शन है, जिससे इसका डिस्प्ले न सिर्फ शार्प दिखता है बल्कि मजबूती में भी बेहतरीन है।
Performance: Vivo V60 में आपको क्वालकॉम Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर मिलता है, जो स्मूथ मल्टीटास्किंग और गेमिंग के लिए एकदम परफेक्ट है। Android 15 पर आधारित Funtouch OS 15 के साथ यह फोन और भी तेज और रेस्पॉन्सिव महसूस होता है, जिसमें कई AI फीचर्स का तड़का भी लगाया गया है।
Camera: कैमरा सेक्शन में भी यह फोन कमाल कर देता है। इसमें 50MP का प्राइमरी लेंस, 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 50MP का टेलीफोटो लेंस शामिल है। फ्रंट में 50MP का सेल्फी कैमरा है, जो लो-लाइट में भी क्रिस्टल क्लियर तस्वीरें देता है।
RAM and Storage: Vivo V60 में 8GB, 12GB और 16GB RAM के साथ 512GB तक की इंटरनल स्टोरेज का ऑप्शन दिया गया है। इतना पावरफुल कॉम्बिनेशन भारी गेम्स, हाई-क्वालिटी वीडियो और बड़े फाइल्स स्टोर करने वालों के लिए एकदम सही है।
Battery: इसमें 6500mAh की बड़ी बैटरी मिलती है, जो 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। मतलब चार्जिंग की टेंशन से छुटकारा और दिनभर का बेफिक्र इस्तेमाल। साथ ही IP68 और IP69 रेटिंग इसे पानी और धूल से बचाती है।
Vivo V60 Price
Vivo V60 की कीमत इसकी पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स को देखते हुए काफी सही रखी गई है। इसका बेस वेरिएंट 8GB RAM और 128GB स्टोरेज के साथ 36,999 रुपये में आता है। वहीं टॉप वेरिएंट, जिसमें 16GB RAM और 512GB स्टोरेज है, उसकी कीमत 45,999 रुपये है। इतने दमदार फीचर्स और शानदार डिज़ाइन के साथ यह फोन अपनी प्राइस रेंज में मार्केट में गर्दा मचाने वाला है।