अंबागढ़ चौकी. अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस ने शनिवार को दोपहर लगभग एक बजे ग्राम कोल्हाटोला में दबिश देकर एक अधेड़ को अवैध शराब बेचते हिरासत में लिया है. आरोपी का नाम महेन्द्र पिता जीवन लाल सिन्हा उम्र 53 वर्ष निवासी ग्राम चिल्हाटी बताया जाता है. उसके पास से 24 नग गोवा स्पेशल अंग्रेजी व्हीस्की शराब बरामद की गई, जिसकी कीमत 2880 रूपये आंकी गई है. आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34 ए के तहत अपराध दर्ज किया गया है.