0 प्रेस वार्ता के दौरान भाजयुमो के जिलाध्यक्ष मोनू बहादुर सिंह ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि तीन फरवरी को राहुल गांधी आ रहे हैं अब वही आयुष्मान मित्रों को न्याय दिलवाने का कष्ट करें क्यूंकि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कानों में तो जूं तक नहीं रेंग रही है और स्वास्थ्य मंत्री का सारा समय सपने ही मुख्यमंत्री से लड़ने में निकल जा रहा है। गौरतलब है कि पीड़ित लोगों से मुख्यमंत्री मुलाक़ात करने से भी कतरा रहे हैं और ये तो कतई संभव नहीं है कि हजारों लोगों के बेरोजगार हो जाने का मामला मुख्यमंत्री के संज्ञान में ही ना हो । मोनू ने सीधे तौर पर आरोप लगाया है कि निजी अस्पतालों और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आपसी मिलीभगत के चलते ही सत्ता सरकार खामोश है और आयुष्मान मित्रों को लेकर कुछ कर नहीं रही है।