पार्रीनाला स्थित हजरत सैय्यद जलालुद्दीन शाह रहमतुल्लाह अलैह की दरगाह पर चार दिवसीय 45वां उर्स आयोजित हुआ। उर्स में 2 दिनी कव्वाली का भी कार्यक्रम हुआ। इस आयोजन में प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत, युवा आयोग के अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार, महापौर हेमा देशमुख, अल्प संख्यक आयोग के सदस्य हफीज खान, पर्यटन मंडल के सदस्य निखिल द्विवेदी भी शामिल हुए।
इसमें देश के मशहूर कव्वाल रईस अनीस साबरी, नजीर अली, मशहूर कव्वाल जुनैद सुल्तानी और शब्बीर सदाकत साबरी ने कव्वाली पेश की। हजारों श्रद्धालु शामिल हुए और हजरत सैय्यद जलालुद्दीन शाह रहमतुल्लाह अलैह की दरगाह पर जियारत (दर्शन) कर लोगों ने अपनी मुरादें मांगी।