कानपुर में नवाबगंज थाना क्षेत्र के डॉल्फिन चौराहे पर सोमवार सुबह भीषण हादसा हुआ। तेज रफ्तार कार चालक ने स्कूली बच्चों से भरी ई-रिक्शा को साइड से टक्कर मार दी। जिससे एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई जबकि रिक्शा चालक और 3 बच्चे जख्मी हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने सभी को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार के बाद बच्चों को छुट्टी मिल गई। जबकि 12 साल की बच्ची की जान चली गई।
हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। परी के अनुसार मकड़ी खेड़ा निवासी रिक्शा अमित सिंह रोजाना मकड़ी खेड़ा के बच्चों को लेकर एनएलके स्कूल में छोड़ने के लिए जाता है। सोमवार को भी वह पांच बच्चों सात्विक, भाव्या, कर्तव्य, कल्पना और अंशुमान को लेकर एनएलके स्कूल जा रहा था। अंशुमान को एनएलके जूनियर स्कूल में छोड़ने के बाद जैसे ही वह ई-रिक्शा लेकर सीनियर स्कूल की तरफ बढ़ा नवाबगंज थाने की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को साइट से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ई-रिक्शा मौके पर ही पलट गया। ई-रिक्शा पर सवार चालक अमित समेत सभी बच्चे पलट कर गिर गए।इस दौरान ई-रिक्शा में बैठी छठी क्लास की 12 साल की बच्ची कल्पना गाड़ी के नीचे आ गई। हादसा होते ही लोग बचाने के लिए दौड़े तो कार सवार मौके से साथ फरार हो गया। ई-रिक्शा चालक अमित में घायल बच्चों को तिलक नगर चौराहे स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचाया जहां हालत गंभीर होने पर मधुराज रेफर कर दिया गया। इस बीच कल्पना के पिता विनोद कुमार भी मौके पर पहुंच गए और मधुराज से सीधे रीजेंसी ले आए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं हादसे में घायल सात्विक, भाव्या और कर्तव्य को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।