छत्तीसगढ़ में ED (प्रवर्तन निदेशालय) की कार्रवाई लगातार जारी है। टीम ने अब रायपुर के कारोबारी अनवर ढेबर को गिरफ्तार कर लिया है। उनकी गिरफ्तारी देर रात एक होटल से की गई। टीम इससे पहले से ही उनसे लगातार पूछताछ कर रही थी। ढेबर को शनिवार को सीआरपीएफ कमांडो कोर्ट लेकर पहुंचे हैं। ED गिरफ्त में आए कारोबरी अनवर रायपुर के मेयर एजाज ढेबर के बड़े भाई हैं। इससे पहले मेयर से भी पूछताछ की जा चुकी है।
जानकारी के मुताबिक, कारोबारी ढेबर को गिरफ्ता कर जस्टिस अजय सिंह की कोर्ट में पेश किया गया है। ईडी ने कोर्ट से ढेबर की रिमांड मांगी है। फिलहाल मामले की सुनवाई जारी है। बताया जा रहा है कि कारोबारी अनवर की गिरफ्तारी मनी लॉन्ड्रिंग केस में की गई है। इस मामले में ईडी अलग से जांच कर रही है। पिछले साल कोल प्रकरण सामने आने के बाद ईडी की लगातार छत्तीसगढ़ में कार्रवाई जारी है।