कोरबा। बैठक के पश्चात पत्रकारों से चर्चा करेंगे व जिले के विभिन्न कार्यों का निरीक्षण करेंगे इस दौरान कोसाबाड़ी में रेशम विभाग के द्वारा संचालित महिलाओं के कोसा धागाकरन का अवलोकन करेंगे इसके पश्चात इ एस आई सी अस्पताल जाएंगे । इसके पश्चात निगम छेत्र के अंतर्गत पथर्रिपारा शासकीय उचित दुकान का निरक्षण करेंगे । नगरपालिका निगम के अंतर्गत अमृत मिशन योजना, प्रधानमंत्री आवास, आत्मानंद स्कूल का अवलोकन करेंगे । 12 बजे स्थानीय प्रतिनिधियों वा पार्टी कार्यकर्ता से मुलाकात करेंगे दोपहर 12.30 बजे अमरकंटक माधप्रदेश के लिए रवाना होंगे ।
उल्लेखनीय है कि पर्यावरण वन एवं जलवायु एवं उपभोक्ता मामले खाद्य एवं सर्वजनिक वितरण मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली अश्वनी कुमार चौबे केंद्रीय राज्यमंत्री रायपुर से सड़क मार्ग से बिलासपुर- कटघोरा होते हुए देर रात कोरबा सीएसईबी के वीआइबी रेस्ट हाउस पहुंचे। यहां उनका स्वागत जिलाधीश रानू साहू व पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल, कटघोरा के डीएफओ हेमलता यादव, कोरबा के डीएफओ प्रियंका पांडे ने गुलदस्ता देकर स्वागत किया गया।
इसके बाद भाजपा के रामपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक ननकीराम कंवर पूर्व संसदीय सचिव लखन लाल देवांगन भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक चावलानी ज्योतिनंद दुबे, पूर्व महापौर जोगेश लांबा गोपाल मोदी नगर निगम के प्रतिपक्ष नेता हितानंद अग्रवाल सहित काफी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी एवं पार्षदों ने मुलाकात कर अपना परिचय दिया। तदुपरांत बैठक कर जिलाधीश, पुलिस अधीक्षक से चर्चा किए। केंद्रीय मंत्री के साथ पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल उनके साथ आए हैं और उन्होंने कोरबा जिले के बारे में जानकारी देते बताया कि कोरबा में सबसे अधिक बिजली उत्पादन करने वाली पावर प्लांट स्थापित है और कोयला खदान भी है।
वे जिले के विकास कार्यों, कोसाबाड़ी में रेशम विभाग द्वारा संचालित महिलाओं द्वारा कोसा धागाकरण के कार्यो, ईएसआइसी अस्पताल, लाईवलीहुड कालेज, अनुसूचित जाति-जनजातीय बस्ती में चल रही कल्याणकारी योजनाओं का निरीक्षण एवं कोरबा निगम क्षेत्र अंतर्गत पथर्रीपारा स्थित शासकीय उचित मूल्य की दुकान में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत हितग्राहियों को अन्न वितरण करेंगे।